किसानों ने दिया धरना, सोंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। सिहोरा विधानसभा के अंतर्गत किसानों को हो रही धान खरीदी दिक्कतो को लेकर सिहोरा बस स्टैंड में किसानों के द्वारा धरना दिया गया जिसमे आज उपस्थित हो कर ज्ञापन सिहोरा एस. डी. एम. को दिया गया। किसानों की मांगे जल्द पूरी हो किसानो की फीडिंग जल्द कराई जाए, रकवे जो असत्यापित किये गए उसे जल्द ठीक किये जायें, भुगतान जल्द समय सीमा पर जल्द किया जाए, बिजली कृषि 24 घन्टे दी जाए एवं जले हुए ट्रंसफार्मर जल्द बदले जाये, खाद्य समय पर एवं भरपूर मिले, कृषि पंप के परमानेंट कनेक्शन दिए जाएं। इन सब मांगों को लेकर भारी संख्या में किसान धरना देने किसान हित मे पहुँचे एवं शाम तक धरना दिया गया जिसमे अधिकारी गण जल्द किसानो की समस्याओं का निराकरण किया जाने का आश्वासन दिया। बहादुर पटेल, जितेन्द्र श्रीवास्तव , एकता ठाकुर जिला पंचायत सदस्य, प्रदीप पटेल राजेश चौबे , विनोद पटेल , गजेंद्र खम्परिया , गुल्लू खान , रमेश पटेल , रामगोपाल पटेल , अशोक मिश्रा , विनय पटेल , सुनील पटेल , रवि पटेल , गोलू तिवारी , रजनीश तिवारी , रामकुमार ठाकुर , रवि शंकर , निरंजन पटेल , धर्मेश यादव , बिहारी राय , सचिन पटेल , जैकी दुबे , समेत किसान बंधु उपस्थित रहे।



