मझौली नगर परिषद में चलानी कार्यवाही , 6 दुकानों पर लगाया जुर्माना


मनीष श्रीवास जबलपुर/ मझौली। जिले की मझौली तहसील कार्यालय अंतर्गत नगर पालिका परिषद के राजस्व विभाग ,खाद विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए नगर पालिका के विभिन्न दुकानों से सिंगल यूज पॉलीथिन बैग जप्त कर चलानी कार्यवाही की गई । जिस पर सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करते पाये जाने पर 6 दुकान दारो से 1200 रुपये का जुर्माना लगाते हुये चलानी कार्यवाही की गई । वही रोड पर अतिरिक्त मटेरियल रखकर अतिक्रमण करने वाले लोगों के दो दुकानों पर 400 रुपये की जुर्माना वसूला गया । इस कार्यवाही के दौरान तहसीलदार , आर आई , नगर पालिका परिषद के राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के साथ नगर पालिका परिषद अधिकारी और पुलिस स्टाप उपस्थित रहा ।



