श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने किया 1449.2 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना खंडवा में स्थापित 600-600 मेगावाट क्षमता और 660-660 मेगावाट क्षमता की कुल चार इकाईयों द्वारा दिसंबर माह 2022 में 1449.2 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्पादन किया। यह चारों इकाईयों की स्थापना के समय से किसी भी माह का अब तक सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे व मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के अभियंताओं व कार्मिकों को इस उपलब्धिं को हासिल करने के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी परियोजना की समस्त इकाईयां सर्वाधिक विद्युत उत्पादन करने की दिशा में निरंतर अ्ग्रणी रहेंगी।



