शव देखकर रो पड़ी सहपाठी छात्राएँ एवं परिजन

जबलपुर दर्पण। दर्दनाक हादसा बेटी की लाश लेकर परिजन शहडोल रवाना रूबी का शव देखकर रो पड़ी सहपाठी छात्राएं परिजन हुए बेसुध भेडा़घाट बाईपास की सर्विस लेन में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एमबीबीएस थर्ड ईयर की छात्रा रूबी ठाकुर की मौत हो गई रूबी के साथ बाइक में उसका साथी सौरभ ओझा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है उधर रूबी ठाकुर के परिजन सुबह 5:00 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे पंचनामा कारवाही व पोस्टमार्टम के बाद गढ़ा पुलिस ने रूबी का शव परिजनों को सौंप दिया परिजन रूबी ठाकुर का शव लेकर शहडोल रवाना हो गए बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक सहित भागे चालक की तलाश गढ़ा पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है।



