प्रकोष्ट के पदाधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का आभार

जबलपुर दर्पण। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अखिलेश खंडेलवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष रानू तिवारी प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर के निर्देशानुसार जबलपुर ग्रामीण जिला संयोजक ठाकुर रेवेन्द्र बाबू सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना के तहत आज शहपुरा एवं बरगी विधानसभा के भेड़ाघाट मंडल में नर्मदा तट सरस्वती घाट पर मिष्ठान वितरण कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रेषित किया गया। जिसमे बाबू ठाकुर ने बताया कि अब हर गरीब का घर होगा अपना। मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भी गरीब जमीन से वंचित नहीं रहेगा मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना, सभी गरीब भाई-बहनों को रहने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार प्लॉट उपलब्ध कराएगी: कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से ग्रा.के ”जिला सयोंजक बाबू ठाकुर जिला सह संयोजक आशीष शुक्ला,”सह संयोजक अमित मिश्रा जिला सह संयोजक वीरेंद्र दुबे संजय सिंह वीरेंद्र सिंह जी प्रभु गोटिया कैलाश प्रसाद झारियामंडल संयोजक धर्मेन्द्र तिवारी, बरगी विधानसभा के सोशल मिडिया प्रभारी नागेन्द्र सिंह(राहुल) तथा अनेक कनिष्ठ और वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।



