नगर निगम कांग्रेस प्रत्याशियों की अधिकृत सूची हुई जारी

महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को जमा करेंगे नामांकन

जबलपुर दर्पण। नगरीय निकाय निर्वाचन चुनाव के लिए जबलपुर नगर पालिका निगम के वार्ड पार्षद पद के लिए कांग्रेस पार्टी ने अधिकृत सूची जारी की। कांग्रेस की सूची भारतीय जनता पार्टी की सूची के बाद जारी हुई है। हर वार्ड में जिताऊ प्रत्याशी को टिकट दिया गया है इस टिकट वितरण से कहीं खुशी कहीं गम का माहौल व्याप्त है। कांग्रेस पार्टी के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह कल दिनांक 18 जून 2022 दिन शनिवार नामांकन के अंतिम दिन अपना निर्देशन पत्र जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करेंगे। सभी नोदराबिज पर एकत्रित होकर 11:00 बजे रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचने की सभी कार्यकर्ता एवं पार्षद प्रत्याशियों से अपील की है।





