कटनी दर्पणमध्य प्रदेश
निगम केे बकाया करों की वसूली की समीक्षा की जाकर निगमायुक्त नें दिये वूसली बढानें के निर्देश

कटनी दर्पण।निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र धाकरे द्वारा आज शाम 5 बजे निगम के राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक आयोजित की जाकर उपस्थित आर.एस.आई से परिचय प्राप्त करते हुए कुल वसूली की जानकारी चाही गई। बैठक के दौरान आपके द्वारा वर्तमान में शासन द्वारा प्रदाय की गई छूट की मुनादी कराये जानें के निर्देश प्रदान किये। नागरिकों एवं करों की वसूली की सुविधा को दृष्टिगत उनके मोबाईल नंबर लिये जाकर एस.एम.एस के माध्यम से डिमांड की सूचना मोबाईल पर भेजनें हेतु साफ्टवेयर तैयार किये जानें हेतु भी निर्देशित किया गया।
निगमायुक्त धाकरे द्वारा बैठक के दौरान वसूली कार्य के तरीका के संबंध में जानकारी चाहे जानें पर उपस्थित सहायक राजस्व निरीक्षकों द्वारा बताया गया कि वेबसाईड/ऑनलाईन के माध्यम से वसूली का कार्य किया जा रहा है। पी.ओ.एस मशीनें बेंकों से लिंक न होनें के कारण वसूली कार्य में परेशानियों का सामना करना पड रहा है। जिसपर आपके द्वारा पी.ओ.एस. मशीनों को तत्काल ही बेंकों से लिंक कराये जानें की बात कही गई।
वसूली कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में गति प्रदान करनें हेतु आपनें उपस्थित कर्मचारियों का शतप्रतिशत वसूली कार्य का लक्ष्य, प्रदान करते हुए डिमांड रजिस्टर साथ में रखनें की बात कही जाकर बकाया करों की वसूली को एक माह में पूर्ण किये जानें के निर्देश प्रदान किये गए। अपनें कहा कि वूसली कार्य में प्रगति हेतु फील्ड का रोजाना /साप्ताहिक/मासिक लक्ष्य निर्धारित करें मेरे द्वारा प्रत्येक सप्ताह वसूली कार्य की समीक्षा जी जावगी कम वसूली अथवा कार्य में लापरवाही बरतनें पर संबंधित के उपर कार्यवाही भी की जावेगी।
नगर में रहवासी भवन अथवा कॅामर्सियल बिल्डिंग में करारोपण का कार्य नियमानुसार ही करें मेरे द्वारा कभी भी जांच की जाकर उसपर अधिरोपित कर की राशि में कम पाये जानें पर संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी बैठक के दौरान आपनें प्रत्येक दिवस की वसूली की जानकारी एस.एम.एस के माध्यम से दिये के निर्देश प्रदान किये।
आधार सीडिंग के शेष कार्य को पूर्ण किये जानें हेतु संबंधित हितग्राही से मिलकर कार्य को पूर्ण करानें एवं स्ट्रीट वेंडर योजना के हितग्राहियों के ऋण स्वीकृति के प्रकरणों पर रोजाना बेंक के अधिकारियों से मिलकर लोन प्रकरण स्वीकृत करानें की आगामी कार्यवाही किये जानें के निर्देश प्रदान किये।
बैठक के दौरान उपायुकत अशफाक परवेज कुरैशी, प्रभारी राजस्व अधिकारी अनिल त्रिपाठी, जागेश्वर पाठक सहित रजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।



