सिहोरा विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने आयोजित किया जनसवाद कार्यक्रम

तहसील के हजारों युवाओ एवं आमजन ने किया पार्टी का समर्थन।
जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो। जिले की सिहोरा विधानसभा में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने एवं सिहोरा ब्लाक में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ता से सवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में पनागर विधानसभा क्षेत्र 101 व सिहोरा विधानसभा क्षेत्र 102 के ग्राम पंचायत जुनवानी कला में शनिवार को दोपहर 2 बजे से कार्यकर्ता सवाद कार्यक्रम के आयोजक ओम प्रकाश पटैल के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिले के आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष मनोहरलाल जाटव व जिला सचिव अखतर शाह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया आने वाले समय में आम आदमी पार्टी एक विश्व स्तरीय पार्टी के रूप में नजर आयेगी। जिसका उदहारण दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश के साथ आने वाले 2023 के विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। इस जनसवाद कार्यक्रम में के सी यादव,आबिद भाई, वसीम खान के साथ सिहोरा विधानसभा क्षेत्र 102 के विधानसभा अध्यक्ष राजेश चौबे,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर गुप्ता, महैन्द्र सैनी, सन्तोष वर्मा की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत जुनवानी में आम आदमी पार्टी के डी आर विजय, कार्यक्रम संचालन मनोज जैन,अमजद मंसूरी, मुन्ना राय, नासिर खान, राजू खान,जमुना प्रजापति ,कृष्ण कुमार पटैल ,भीम पटैल के साथ साथ संगीता विश्कर्मा,सुमन पटैल, तस्लीम मंसूरी, कामना रैकवार,शशिभूषण तिवारी सहित पार्टी के कार्यकर्ता व ग्राम वासियों की उपस्थिति में जनसवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।





