जेसीबी यूनियन का गठन, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले में जेसीबी यूनियन की गठन को लेकर राजेश कंस्ट्रक्शन पुरानी डिंडोरी में कल बुधवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन रखा गया, जिसमें जिलेभर से जेसीबी मालिक बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में जेसीबी ऑपरेटर का निर्धारित मानदेय, प्रति घंटा चलने वाली जेसीबी मशीन की रेट में बढ़ोतरी, यूनियन द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बताया गया कि बैठक में सर्व सहमति से यूनियन का जिला अध्यक्ष राजेश कंस्ट्रक्शन पुरानी डिंडोरी के राजेश परासर को बनाया गया है,जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मोहम्मद शरीफ खान निवासी हर्रा को सौंपी गई है वहीं जेसीबी यूनियन का जिला सचिव खेमकरण सिंह राजपूत को बनाया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर कोई जेसीबी मालिक यूनियन के अनुसार कार्य नहीं करता तो उसे जुर्माने के तौर पर दस हजार रुपए की राशि यूनियन को देने होगी। यूनियन के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को यूनियन अनुसार कार्य करते हुए आंगे कार्य करने को कहा है।



