प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” कार्यक्रम के 123वें संस्करण को 967 बूथों में सुना गया

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम को जबलपुर महानगर के सभी 967 बूथों में सुना गया। मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने पूर्व विधानसभा अंतर्गत बूथ क्रमांक 148 में विद्यापति शिक्षा सदन चुंगी कांचघर में, सांसद आशीष दुबे ने रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म न. 6 में, विधायक अभिलाष पांडे उत्तर विधानसभा के बूथ क्रमांक 169 में कार्यकर्ताओ एवं स्थानीय जानो के साथ मन की बात सुनी। इसी के साथ ही जबलपुर महानगर के सभी 967 बूथों में मन की बात का प्रसारण हुआ जिसे भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने क्षेत्रीय जनों के साथ सुना।
आपातकाल लगाने बालों ने संविधान की हत्या की
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा आपात कल लगाने वालों ने न सिर्फ संविधान की हत्या की बल्कि हमारे न्यायपालिका को भी गुलाम बनाए रखने का प्रयास किया इस दौरान लोगों को बड़े पैमाने पर प्रताड़ित किया गया था। ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। आख़िरकार, जनता-जनार्दन की जीत हुई — आपातकाल हट गया और आपातकाल थोपने वाले हार गए। अनेक लोगों को कठोर यातनाएं दी गईं। मीसा के तहत किसी को भी गिरफ्तार कर लिया जाता था। छात्रों को भी परेशान किया गया। अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटा गया।
प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से योग दिवस के बारे में आप सब इस समय योग की ऊर्जा और ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ की स्मृतियों से भरे होंगे। इस बार भी 21 जून को देश-दुनिया के करोड़ों लोगों ने ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ में हिस्सा लिया। आपको याद है, 10 साल पहले इसका प्रारंभ हुआ। अब 10 साल में ये सिलसिला हर साल पहले से भी ज्यादा भव्य बनता जा रहा है। ये इस बात का भी संकेत है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने दैनिक जीवन में योग को अपना रहे हैं। हमने इस बार योग दिवस की कितनी ही आकर्षक तस्वीरें देखी हैं। विशाखापत्तनम के समुद्र तट पर तीन लाख लोगों ने एक साथ योग किया। विशाखापत्तनम से ही एक और अद्भुत दृश्य सामने आया, दो हजार से ज्यादा आदिवासी छात्रों ने 108 मिनट तक 108 सूर्य नमस्कार किए। सोचिए, कितना अनुशासन, कितना समर्पण रहा होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने इस अवसर पर कहा प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन हम सभी में प्रेरणादायी है एवं आपातकाल में हमारे लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष की याद दिलाता है। हमारे नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने सामूहिक रूप से महानगर के 967 बूथों में मन की बात सुनी और प्रेरणा ली।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने मन क़ि बात कार्यक्रम के पूर्व वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, जीएस ठाकुर, सदानंद गोडबोले, प्रभात साहू, अभय सिंह ठाकुर, कार्यक्रम के जिला प्रभारी राजेश मिश्र, निगम अध्यक्ष रिंकू विज, डॉ जितेंद्र जामदार, दीपांकर बैनर्जी, एस के मुद्दीन, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, राजेश मिश्रा, कमलेश अग्रवाल के साथ जिला पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों ने स्थानीय जनों के साथ मन की बात सुनी।



