श्री रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों के संबंध में प्रथम बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। सनातन धर्म महासभा के नेतृत्व में आगामी 30 मार्च गुरुवार को निकाली जाने वाली श्री रामनवमीं शोभायात्रा की तैयारियों हेतु प्रथम बैठक श्री नृसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज में श्री नृसिंहपीठाधीश्वर पूज्य डॉ. स्वामी नरसिंहदास जी महाराज के पावन संरक्षण एवं सनातन धर्म महासभा के यशस्वी अध्यक्ष श्री श्याम साहनी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।शोभायात्रा भव्य हो इस हेतु श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्री श्याम साहनी जी, महामंत्री श्री अशोक मनोध्याय जी, कोषाध्यक्ष श्री गुलशन मखीजा जी, आचार्य वासुदेव शास्त्री जी, पं. रोहित दुबे जी, पं. राममूर्ति मिश्रा जी, श्री शरद काबरा, श्री गुलशन राय चक्रवर्ती, श्री अभिलाष पाण्डेय, श्री सत्येंद्र शर्मा, पं. संजय गोस्वामी, श्री विजय सरावगी, श्री राकेश महाजन, श्री हीरा तिवारी, श्री प्रवीण गुलाटी, श्री अंशुल मलिक,श्री विधयेश भापकर, श्री दीपक पचौरी,श्री प्रमोद पटेल एवं नगर की अनेकों धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं सुझाव रखेसनातन धर्म महासभा के संयोजक एड. प्रवेश खेड़ा द्वारा बैठक का संचालन किया गया, एवं आभार व्यक्त कार्यालय मंत्री श्री विष्णु पटेल द्वारा किया गयाइस अवसर पर श्री मनोज नारंग, श्री के.के.बस्सी, जगदीश साहू, रमेश पाठक, दिनेश मिश्रा, राजेश नेमा, के के शुक्ला, नंदकिशोर अग्रवाल, विकास पांडे, मनीष वर्मा,उमेश खुराना, परमजीत कलसी, डॉ. संदीप मिश्रा, राजेन्द्र यादव, सत्येन्द्र मिश्रा, राघवेन्द्र शुक्ला, मनोज पटेल, विनोद आनंद,श्रीमती अमिता मिश्रा, श्रीमती मीरा दुबे सुभाषचंद्र खत्री, गुरदासमल शर्मा, योगेश कुमार अवरोल, ए पी मिश्रा, श्री अनिल चंडोक,उमेशचंद्र ताम्रकार, संतोष कुमार राठौर, हरीश चंद्र सबरवाल, प्रवीण चतुर्वेदी, प्रियांशु हिमांशु मिश्रा, आदि की उपस्थिति रही।



