मैदानी खेल को शारीरिक और मानसिक तौर से बेहतर बताया : आरती मंडलोई

जबलपुर दर्पण। सनी स्पोटिंग क्रिकेट क्लब बघराजी के द्वारा आयोजित 33वां लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच नरसिहपुर और जबलपुर क्रिकेट टीम के बीच 10 जनवरी 2024 को खेला गया। जिसमें जबलपुर क्रिकेट टीम ने 9 विकेट खोकर 143 रन बनाकर नरसिहपुर टीम के विरोध मैच जीत लिया।अंतिम क्वार्टर फाइनल क्रिकेट मैच मै उपस्थित मुख्य अतिथि बघराजी पुलिस चौकी प्रभारी आरती मंडलोंई, विशिष्ट अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी पल्लवी सिंह ठाकुर, स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष राजेश सोनी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए बधाई दिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के दोनों टीमों के मैदानी शिक्षा देते हुए बताया कि मानव जीवन में खेल मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अति आवश्यक है। आप सब लोगों से आग्रह है कि खेल मैदान में आकर इमानदारी से खेल के प्रदर्शन का प्रयास करें ।
क्रिकेट ग्राउंड में एम एल बागड़ी, महेंद्र विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, नरेंद्र सिंह ठाकुर, योगेश पटेल, सोनू रजक, इंद्र कुमार रजक, दीपचंद धनगर। आदि उपस्थित होकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन किया।



