जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जिले के शासकीय भवन जर्जर हालत में लोक निमार्ण विभाग की उदासीनता के चलते मरम्त कार्य अधूरे

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पी.डब्लू.डी की हीलाहवाली के चलते जबलपुर जिले की शासकीय काॅलोनियों में समस्त विभागों के शासकीय कर्मचारी निवासरत है सभी कालोनियांे की हालत खस्ता है जिसे मरम्मत की अतिआवष्यकता है परंतु पी.डब्लू.डी के द्वारा शासकीय निवासरत कालोनियों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा जिससे कर्मचारियों के साथ ही उनके परिवार के आश्रित चिंतित है कि इनकी हीलाहवाली के चलते कहीं कोई हादसा न हो जाए। पी.डब्लू.डी की उदासीनता के चलते शासकीय आवास जर्जर स्थिति में पहुंच गये है जिस वजह से कभी भी किसी भी प्रकार का हादसा हो सकता है जिससे कर्मचारियों और उनके परिवार को हानि पहुंच सकती है। कर्मचारियों के जान मान का खतरा बना रहता है क्योंकि जर्जर मकान कभी भी धवस्त हो सकते हैं। इसी वजह से कई कर्मचारियों को आवास मरम्मत का कार्य मजबूरी में स्वयं के खर्चे से करना पड़ रहा है।
संघ ने आगे बताया कि विभाग द्वारा व्यक्ति विषेष के आवासों में ही मरम्मत का कार्य कराया जाता है और इन्हे विषेष सुविधा भी दी जाती है, मरम्मत कार्यों में भेद भाव किया जाता है तथा नियम विरूद्ध निर्माण कार्य भी विभाग/व्यक्ति विषेष के आवासों में कर इनके द्वारा मरम्मत के लिए प्राप्त शासकीय धनराषि का दुरूपयोग किया जाता है। संघ द्वारा मांग की जा रही है कि शासकीय आवासों का समुचित रूप से मरम्मत कार्य कराया जाए। शासकीय आवासों में खिड़की, दरवाजों में पेन्ट, भवनो की पुताई अतिषीघ्र की जाए एवं साथ ही जर्जर दरवाजों/खिड़कियों को बदला जाए।
संघ के जिलाध्यक्ष -राॅबर्ट मार्टिन, हेमंत ठाकरे, दिनेष गौंड़, राकेष श्रीवास, शहीर मुमताज़, स्टेनली नाॅबर्ट, एनोस विक्टर, सुनील झारिया, गुडविन चाल्र्स, उमेष ठाकुर, सतीष त्रीपाठी, गोपीषाह, शरीफ अंसारी, रऊफ खान, वीरेन्द्र श्रीवास, एस.बी.रजक, निलेष खेर, अनूप डाहट, अषोक परस्ते, योगेष ठाकरे, मानसिंह आर्मो, रवि जैन, अरूण जैन, नीरज वर्मा, अनिल सपेरा, नीरज मरावी, अजय गांधी, महेष प्रसाद महरा, विनोद सिंह, अरविंद वर्मा, सुधीर पावेल, देवेन्द्र पटेल, नेतराम उईके, राम दयाल उईके, आर.पी.वामने, सतीष दुबे, देवी सिंह पटेल, संतोष मिश्रा, त्रिलोक मरावी, लोक राम पुट्टे, मोहन मरावी, दिनेष बिसेन, अरविंद श्रीवास्तव आदि ने कलेक्टर महोद्य से मांग की है कि जिले के पी.डब्लू.डी विभाग के आलाधिकारियों को सख्त हिदायत दी जाए की वे शासकीय आवासों की मरम्त कार्य गंभीरता से पूंर्ण करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88