जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

थैलेसीमिया, सिकिलसेल व रक्तदान विषय पर कार्यशाला आयोजित

विशेषज्ञों ने दी समाजसेवियों को जरूरी जानकारियां

जबलपुर दर्पण । थैलेसीमिया जन जागरण समिति मप्र के द्वारा विक्टोरिया अस्पताल के मीटिंग हॉल में थैलेसीमिया जागरूकता के विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ शरद जैन व जोक्स अध्यक्ष अमिता सक्सेना ने थैलेसीमिया व सिकिलसेल के पीडि़तों को किस प्रकार से उपचार प्रदान करना और उनके सेहत का किस प्रकार से ख्याल रखना इस विषय की महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि किसी बीमारी से पीडि़त को कब ब्लड चढ़ाना चाहिए और कब नहीं, इस संबंध की भी उन्हें कार्यशाला में जरूरी जानकारी दी गई।
थैलेसीमिया जन जागरण समिति के विकास शुक्ला, अजय घोष, सरबजीत सिंह नारंग, नीलेश गुप्ता, राहुल तिवारी, डॉ ऋषि सागर, पंकज सिंघई, अमित गुप्ता, शरद वर्मा, अमित बर्मन, विकास खण्डेलवाल, कपिल थडानी आदि ने बताया कि थैलेसीमिया व सिकिलसेल पीडि़तों के लिए वह सभी ब्लड उपलब्ध करवाने व बीमारी को रोकने की दिशा में कार्य करते हैं और थैलेसीमिया व सिकिलसेल की बीमारी से पीडि़तों के स्वास्थ्य का कैसे ख्याल रखना है, इस संबंध की अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां विशेषज्ञों के द्वारा उपलब्ध करवाई गई। इस संबंध में थैलेसीमिया जन जागरण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में थैलेसीमिया, सिकिलसेल व रक्तदान के क्षेत्र में काम करनी वाली तमाम संस्थाओं की ऐसी कार्यशाला जन जागरूता के लिए आयोजित होती रहेगी, ताकि इस बीमारी को जड़ से समाप्त करने की दिशा में सार्थक कदम उठाए जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88