सी. एम के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी, तीन मौत:लोगों को भरकर शहडोल जा रही थी टायर फटने से बेकाबू हुई

जबलपुर दर्पण । उमरिया में नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज पर टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में लोगों को ला रही थी। कार्यक्रम स्थल से 5 किमी पहले यह हादसा हो गया। 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।उमरिया में नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज पर टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में लोगों को ला रही थी। कार्यक्रम स्थल से 5 किमी पहले यह हादसा हो गया। 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आज उमरिया जिले के भरौला में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हितग्राही कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शुभम ट्रैवल्स शहडोल की बस पाली बीरसिंहपुर (उमरिया) से लोगों को लेकर कार्यक्रम स्थल जा रही थी। घाघरी ओवरब्रिज पर बस का टायर फट गया। बस पलटते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई।



