माँ नर्मदा को ओढ़ाएं पौधों की हरियाली चुनरी – नर्मदा समग्र

मण्डला। पर्यावरण के प्रति अपने संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले प्रख्यात पर्यावरणविद स्व अनिल माधव दवे नर्मदा समग्र न्यास के संस्थापक ने कहा था में से हम, हम से सब के वाक्य को साकार रूप देने में लगी नर्मदा समग्र टीम एक घर एक पौधा अभियान चला कर समाज के हर वर्ग को प्रेरित कर रही टीम। बताया गया कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी पर्यावरण संरक्षण में अपने घर मे रहे हुए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। अपने घरों में गमले, पुराने मटके, बोतल आदि का उपयोग कर एक पौधा लगाने का संकल्प कर उसे बड़ा करें साथ ही जब वह 5 से 6 फिट तक बड़ा हो जाये तो उसे माँ नर्मदा तट में रोपण कर नर्मदा को हरियाली चुनरी ओढ़ाए। साथ ही आसपास स्थित गार्डनो को स्वच्छ सुंदर बनाने में हम सब कैसे अपनी भूमिका निभा सकते है यह प्रयास हमें करने होंगे। ऐसा ही प्रयास नर्मदा समग्र टीम द्वारा त्रिवेणी संगम महाराजपुर में किया जा रहा है जिसमें पिछले एक माह से श्रमदान कर पौधे रोपे गए है जिसमे आम, जामुन, बरगद, पीपल, रुद्राक्ष, बिही, नीम, बेल के पौधे लगाए गए हैं। आमजनों के सहयोग से नर्मदा तट में सुंदर गार्डन बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि नर्मदा घाट पर आने वाले श्रद्धालुओ को सुंदर, स्वच्छ स्थान मिले और नर्मदा तट हरा भरा रहे। इस पुनीत कार्य में श्याम श्रीवास, गजेंद्र गुप्ता, राकेश दुबे, संजय श्रीवास्तव, लालाराम चक्रवर्ती, ओम डेहरिया, संतोष यादव, नीलेश कटारे आदि का सक्रीय सहयोग मिल रहा है।



