कैमहा चेक पोस्ट पर अवैध वसूली का मास्टरमाइंड कौन शीघ्र होगा खुलासा

छतरपुर। जिला मुख्यालय से 34 किलोमीटर एमपी यूपी सीमा सागर कानपुर हाईवे कैमाहा यह चेक पोस्ट पर दबंगों की वसूली का अड्डा बना हुआ है यहां पर परिवहन विभाग वाहनों से कांटे की राशि के अलावा ट्रक व अन्य मालवाहक वाहनों से जबरजस्ती वसूली की जा रही है यहां पर बैठे कर्मचारियों के द्वारा एंट्री टैक्स के नाम पर 500 700 ₹1000 प्रत्येक वाहन से वसूल किए जा रहे हैं ट्रक चालकों के पूछे जाने पर उन्होंने बताया वसूली की गई राशि बारे में पूछे जाने पर अभद्रता की जाती है घंटों बाहर के ट्रकों को रोक कर रखा जाता है वाहन चालकों ने बताया नियमानुसार बहन के सारे कागजात होने के बावजूद वसूली की जा रही है
कुछ वाहन चालकों ने बताया हमारे मालिक हर माह मोटी रकम दे देते हैं जिसकी पर्ची मालवाहक के सामने चिपक जाती है उन बहनों को जाने दिया जाता है कुछ वाहन चालको ने यह भी बताया कि इसकी शिकायत करने से भी कोई फायदा नहीं है यहां से उन्हें सप्ताह में दो-तीन बार आना जाना पड़ता है इससे ज्यादा कुछ नहीं कह पाते मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने वाहन चालको से सारी हकीकत जानने की कोशिश की वाहन चालको ने अपनी पीड़ा बयान करते हुए बताया की मास्टरमाइंड चेक पोस्ट पर कौन है इसकी सारी जानकारी पत्रकारों ने कलेक्ट कर ली शीघ्र होगा खुलासा एवं दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई होगी इस लॉकडाउन में बहुत स्थिति खराब है इसके बावजूद भी यहां से निकलते समय अवैध वसूली की जाती है बल्कि घंटों वाहनों को रोककर परेशान किया जाता है ।



