उत्कृष्ट कार्य हेतु डब्ल्यू लाल एवं ललित जॉन हुए सम्मानित

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश जागरूक क्रिश्चियन मंच एवं जागरूक खेल संघ के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि डब्ल्यू लाल एवं ललित जॉन का लंबे समय से खेल क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को देखते हुए एवं खेल क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों को ध्यान में रखते हुए आज जागरूक क्रिश्चियन मंच एवं जागरूक खेल संघ के क्रमश: प्रांतीय सचिव पद पर नियुक्ति करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया l संघ ने आगे बताया कि दोनों ही नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्व में लिफ्टिंग एवं पावर लिफ्टिंग के पदक विजेता खिलाड़ी रहे हैं l आप दोनों ही वर्तमान में पावर लिफ्टिंग एवं लिफ्टिंग के कोच, रेफरी एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी हैं l आप दोनों की खेल के प्रति समर्पित भावना खेल के प्रति अतुलनीय योगदान को देखते हुए एवं आप दोनों की स्वर्णिम सफलताओं को ध्यान में रखकर आज जागरूक क्रिश्चियन मंच एवं जागरूक खेल संघ के द्वारा सम्मानित कर बधाई देने के साथ ही आप दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की गईl संघ के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन , जेम्स एंथोनी, फ्रांसिस अंथोनी, राकेश श्रीवास, लॉरेंस मार्टिन, क्लेमेंट पायस, एस. तनदेलू, हैरिस नथानियल , गुडविन चार्ल्स, दीनू स्वामी , फिलिप अंथोनी, हेमंत ठाकरे, धनराज पिल्ले, एनोस विक्टर, क्रिस्टोफर नरोन्हा, सुधीर पावेल, शशि रमन स्वामी, लॉरेंस मेसी, दिनेश गौड़, सुधीर अवधिया , अल्बर्ट एंथोनी, एलविस केन , सुनील रिचर्ड्सन, आनंद राज अंथोनी आदि ने उपस्थित होकर दोनों ही पूर्व पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कीl



