सीधी दर्पण

शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक करता रहा युवती से दुष्कर्म

सीधी जबलपुर दर्पण । शादी का झांसा देकर युवती का दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का खेल चलता रहा। युवती के ज्यादा दबाव देने पर आरोपी द्वारा शादी करने से साफ-तौर पर इंकार कर दिया गया। जिसकी रिपोर्ट कमर्जी थाना में पीडि़ता ने करनी चाही लेकिन न लिखे जाने पर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की फरियाद की। कमर्जी थाना के ग्राम झूमर निवासी पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में कहा है कि अनावेदक रामराज कोल पिता रमेश कोल निवासी ग्राम मरसर थाना कमर्जी द्वारा शादी का झांसा देकर दो वर्षों से शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा। पीडि़ता उसकी बातों पर विश्वास करती रही किंतु अप्रैल-मई 2025 में अनावेदक द्वारा दूसरी शादी कर ली गई। फिर भी आरोपी पीडि़ता के घर बराबर आता रहा और आश्वासन देता रहा कि पारिवारिक दबाव के कारण शादी कर लिया हूं तलाक देकर तुमसे शादी करूंगा। पीडि़ता उस पर विश्वास करती रही। अभी 6 अक्टूबर 2025 को आरोपी रात्रि 11 बजे के करीब पीडि़ता को अपनी बाइक से लेकर मरसर गांव गया। वहां रात में दुष्कर्म करता रहा। फिर 7 अक्टूबर को पीडि़ता को बाइक से लेकर सीधी आया और कहा कि कोर्ट मैरिज कराएंगे। किंतु सीधी आने पर जब उसे मालूम हुआ कि पीडि़ता का पिता कमर्जी थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट करने गया है तो सीधी से लेकर पीडि़ता को सलैया तालाब के पास छोंड़ दिया। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88