अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

“कटंगी” राजघाट पौड़ी पर खनिज विभाग की दबिश,उत्खनन कर्ता कश्तियां एव ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ भागे

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। जिला कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग के अमले द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पाटन तहसील के कटंगी स्थित हिरण नदी के आस पास के क्षेत्र का भ्रमण किया गया। जिसमे ग्राम राजघाट पौड़ी मे हिरन नदी के पास प्राप्त रेत खनन की शिकायत की जाँच की गयी जाँच दौरान हिरण नदी के किनारे पर अवैध रेत खनन में संलिप्त कश्तियां पाई गई तथा एक ट्रैक्टर ट्रॉली क्रमांक एमपी 20 एबी 5549 को रेत खनिज भरते हुए पाया गया। मौके पर जांच दल को देखकर रेत उत्खननकर्ता अपनी कश्तिया एवं ट्रेक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गए। मौके पर हिरन नदी के तट पर लगभग 30 घन मीटर रेत का स्टॉक पाया गया। मौक़े पर 6 कश्तीयों का विनष्टीकरण किया गया। ट्रेक्टर मय ट्राली का वाहन चालक भाग जाने से जाँच दल के द्वारा वाहन को थाना कटंगी मे खड़ा करवाया गया है। उक्त स्थान पर रेत खनिज का अवैध भण्डारण एवं परिवहन का प्रकरण तैयार किया जा रहा है एवं पता लगाया जा रहा है कि उक्त ट्रेक्टर किसका है एवं किसके द्वारा उक्त स्थान पर रेत निकासी का कार्य किया जाता है। उक्त स्थान पर सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी है। जाँच के बाद शिकायतकर्ता से लगातार संपर्क किया गया पर उनके द्वारा फ़ोन नही उठाया गया। उक्त स्थान पर कार्यवाही खनि निरीक्षक देवेंद्र पटले,दीपा बारेवार एवं अभिषेक पटले द्वारा की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88