कलेक्टर श्री नारायन ने किया मंधान डेम एवं चरई जल शोधन संयंत्र का औचक निरीक्षण

छिन्दवाड़ा जबलपुर दर्पण । कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत निर्मित मंधान डेम एवं चरई स्थित जल शोधन संयंत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने मंधान डेम की वर्तमान जल संग्रहण क्षमता का तकनीकी आंकलन कर पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि डेम की क्षमता के अनुरूप समीपस्थ ग्राम दरबई में भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके अतिरिक्त, चरई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के समय वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परिसर में उच्च स्तरीय साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार और पीएचई विभाग के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री उपस्थित थे।



