जीतू पटवारी पर हो रहे जानलेवा हमले, सुरक्षा प्रदान करें सरकार: ज्ञान सिंह

सीधी जबलपुर दर्पण । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने एवं प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार को खत्म करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के अगुवाई कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिरीक्षक भोपाल के नाम का ज्ञापन एडिशनल एसपी को सौंपा। ज्ञापन में जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि 31 अगस्त 2025 को रतलाम प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अज्ञात लोगों द्वारा एकत्रित होकर हिंसक वातावरण निर्मित किया गया एवं उन पर जानलेवा हमला किया गया है जीतू पटवारी पर पूर्व में भी इस तरह के हमले हो चुके हैं परंतु सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। साथ ही प्रदेश नशे का घर बन चुका है नित नए नशे के उद्योगों की जानकारी प्राप्त हो रही है वहां से करोड़ों रुपए की नशीली सामग्री प्राप्त हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी निरंतर नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं उनका प्रयास है कि प्रदेश नशे से मुक्त हो प्रदेश उड़ता प्रदेश न बन सके उसके लिए वह निरंतर आंदोलनरत हैं। और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता की इसी के चलते उन पर बार-बार हमले किए जा रहे हैं ताकि वह इस मुद्दे पर चुप हो जाए अतः उन्हें सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए एवं नशे के कारोबार पर रोक लगाई जाए।
ज्ञापन सौंपने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि सरकार जीतू पटवारी की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है इसमें संदेह इसलिए भी पैदा होता है कि पकड़े जा रहे नशे के कारोबारियों के साथ भाजपा नेताओं के साथ संबंधों का खुलासा एवं आरोपियों के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर निरंतर वायरल होती आ रही है। इससे इन आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने से इनकार नहीं किया जा सकता और इसी के चलते आरोपियों को होंसले इतने बुलंद हो रहे हैं कि वो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला करने का दुस्साहस कर पा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पुलिस महानिरीक्षक से आग्रह किया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पुलिस सुरक्षा प्रदान करें साथ ही प्रदेश के फैलते नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए।
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू, जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह चौहान, उपाध्यक्ष दिनेश पाठक, महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, प्रवक्ता पंकज सिंह, महामंत्री जय सिंह, जिला संयोजक सेवादल अरविंद सिंह रोशन, ब्लॉक अध्यक्ष सीधी विवेक सिंह दीपू एवं सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील सिंह शामिल रहे।



