नरेन्द्र मोदी द्वारा योग दिवस के कार्यक्रम हेतु जबलपुर को चुनने हेतु साँसद ने जताया आभार

जबलपुर दर्पण। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम हेतु संस्कारधानी जबलपुर को चुनने हेतु देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति साँसद श्री राकेश सिंह ने आभार व्यक्त किया है।
साँसद श्री सिंह ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान करने मुख्य अतिथि महामहिम उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री सर्वानन्द सोनेवाल, पदम भूषण से सम्मानित श्री कमलेश पटेल दाजी सहित सभी गणमान्य जनो के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
साँसद श्री सिंह ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कराने के लिए प्रयास किये थे और आज योग दिवस दुनिया के 180 देशों में मनाया जाता है, प्रतिवर्ष योग दिवस पर देशभर में आयोजन किये जाते है और देश का एक मुख्य आयोजन होता है संस्कारधानी जबलपुर के लिए गौरव की बात है इस बार यह मुख्य आयोजन जबलपुर में हुआ जिससे न केवल जबलपुर, महाकोशल बल्कि पूरा प्रदेश योगमय हो गया इस आयोजन के साथ जबलपुर ने भी बताया कि वह भी योगमय है और सभी ने अपनी पूरी सहभागिता दी।
साँसद श्री सिंह ने कहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ जी ने योग दिवस के आयोजन में शामिल होने के साथ ही विश्व विख्यात पर्यटन स्थल भेड़ाघाट भी गए और वहाँ के सौंदर्य की प्रशंसा उन्होंने मंच से भी की।
साँसद श्री राकेश सिंह ने जबलपुर संसदीय क्षेत्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जबलपुर पधारे सभी गणमान्य जनो और योगाभ्यास में शामिल सभी बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया है।



