अध्यात्म/धर्म दर्पणमध्य प्रदेश
नरसिंह मंदिर गीता धाम ग्वारीघाट में श्रावण मास महोत्सव

जबलपुर दर्पण । नर्मदा मैया के पावन तट पर भगवान शिव का निरंतर प्रवास होता रहता है । श्रावण मास में शिव सृष्टि का पालन पोषण करने के लिए देव भूमि से तपो भूमि तक कल्याणकारी वरदान देते हैं नरसिंह मंदिर गीता धाम ग्वारीघाट में नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज के सानिध्य में श्रावण मास महोत्सव में भगवान श्री पारदेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक पूजन अर्चन अनवरत पूर्ण मास चलेगा ।
संस्कार धानी जबलपुर के श्रृध्दालु भक्त जनों से पूजन अर्चन अभिषेक करने का आग्रह भक्त मंडल, सनातन धर्म महासभा ने किया है।



