पांढुरना तहसील अधिवक्ता संघ का निर्वाचन संपन्न

पांढुर्णा जबलपुर दर्पण । शुक्रवार को पांढुरना तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव संपन्न हुए। अधिवक्ता संघ के नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों अधिवक्ता विजय हलवे, राकेश शर्मा और शैलेन्द्र बांबल ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन में अधिवक्ता विजय केवटे अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं संघ के सचिव पद पर अंजुम शेख और सहसचिव के पद पर शैलेश भगत निर्वाचित हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के रूप में संयुक्त रूप से परसराम कड़वे और अनिल सोनी निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष के पद पर प्रमोद ढोके व ग्रंथपाल के पद पर प्रभु मोहबे का निर्वाचन हुआ है। अधिवक्ता संघ के निर्वाचन में कुल 64 अधिवक्ताओं ने भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथी अधिवक्ताओं ने सभी विजयी पदाधिकारियों का पुष्पहार से स्वागत किया और बधाईयां दी।



