ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर, ऑटो के परखच्चे उड़े एक की मौत तीन घायल

सिवनी। लखन वाड़ा थाने के अंतर्गत मंगलवार की रात सिवनी छिंदवाड़ा रोड आर टी ओ वेरियर के पास ऑटो और ट्रक की टक्कर की भीषण भिड़ंत में ऑटो में बैठे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ट्रक चालक मौके से टक्कर मारकर फरार हो गया सूचना मिलते ही तत्काल लखन वाडा पुलिस मौके पर पहुंच गई घायलों को उपचार हेतु शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई मृतक की पहचान पीपरडाही निवासी पीतम सिंह चंद्रवंशी उम्र लगभग 55 वर्ष की हुई
पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर सी सी वी फुटेज के माध्यम से एवं नाका वंदी कर फरार ट्रक की तलाश की जा रही है ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है मौके पर लखनवाडा थाना प्रभारी एवं एस डी ओ पी शर्मा घटनास्थल पर जांच के लिए उपस्थित रहे आगे की कार्यवाही की जा रही है



