भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष घोषित
जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साँसद बीडी शर्मा एवँ महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया के निर्देशानुसार,भाजपा जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर के अनुमोदन के पश्चात महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रूपा राव ने महिला मोर्चा के तीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है जिनमे नर्मदा मंडल में श्रीमती मीना ठाकुर, गिरिराज किशोर कपूर मंडल में श्रीमती कविता विश्वकर्मा एवँ रानी दुर्गावती मंडल में श्रीमती सविता नामदेव को मंडल अध्यक्ष बनाया है।महिला मोर्चा द्वारा सभी 16 मंडलो के अध्यक्ष घोषित किये जा चुके है। उपरोक्त नियुक्तियों पर सभी जनप्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है।



