मध्य प्रदेश

पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाले के विरोध में एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाले एवं भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई छात्र नेता सागर शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अदनान अंसारी के नेतृत्व में मालवीय चौक में विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस से झड़प हो गई पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग कर मुख्यमंत्री का पुतला जलने से रुका लेकिन एसयूआई कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डाल पुतले को फिर जलाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को रोका जिसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता धरने पर बैठकर पटवारी भर्ती परीक्षा की उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई जांच की माँग करने लगे।

एनएसयूआई के प्रतीक गौतम, एजाज अंसारी,सक्षम यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ई.एस.बी.) द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाहा के एनआरआई कॉलेज परीक्षा केंद्र से न सिर्फ 114 बच्चों का चयन हुआ बल्कि टॉप 10 में 7 छात्र इसी सेंटर से है सभी टॉपर के अंक लगभग सामान्य होने से और सिर्फ एक ही सेंटर से इतने अधिक छात्रों का चयन होना संयोग नही हो सकता, पटवारी परीक्षा में ही दूसरा भ्रष्टचार सामने आया है जहा दिव्यांग कोटे की 21 लोग में से 16 लोग सिर्फ मुरैना के जौरा के हैं, और अधिकांश कानों से दिव्यांग है तथा एक ही जाति के है जिससे साफ जाहिर होता है की भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है। इससे पूर्व में भी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती फर्जीवाड़ा, शिक्षक वर्ग 3 फर्जीवाड़ा, नर्सिंग स्टाफ भर्ती फर्जीवाड़ा में भी इसी तरह के आरोप लगे थे, सरकार निष्पक्ष होने का ढोंग करती हैं लेकिन उन्ही की सरकार में बैठे भ्रष्ट नुमाइंदे व्यापम के बाद हर साल घोटाले के नए आयाम स्थापित कर रहे। सरकार के गृहमंत्री परीक्षा प्राणली को कितना भी पारदर्शी, आधुनिक बताए परंतु सच्चाई यही है इस परीक्षा प्राणली से प्रदेश के छात्रों का विश्वास उठ गया है। प्रदेश के लाखों युवाओं ने रात दिन मेहनत कर इस परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन ये भ्रष्टाचार छात्रों की मेहनत पर कुठारघात है।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मांग करता है की भर्ती परीक्षा में हुई घोटाले एवं भ्रष्टाचार को जाँच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए तथा जल्द से जल्द पुनः परीक्षा पीएससी की तरह ऑफलाइन आयोजित की जाए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रघु तिवारी, शेख फारुख, मोहसिन खान, अंकित कोरी, शाहनवाज अंसारी, शिसान्त ठाकुर, अमन खरे, साहिल थॉमस, अमित सिंह, सचिन रजक, लखन श्रीवास्तव, इमरान खान, अंकित शुक्ला, सैफ अली, फिज्जु खान, निखिल, शादाब मस्तान, यश यादव, रियाज अली, आशीष वर्मा तुषार सेन, इमदादुल कुरैशी, शाहिद अंसारी, साहिल ठाकुर, मयंक नायडू, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88