तेज रफ्तार कार घर में घुसी, टल गया बड़ा हादसा

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडार पावर हाउस ट्रांसफार्मर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर से टकरा गई, गनीमत यह रही कि कार सवार को किसी तरह की चोट नहीं आई है।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार घटना के समय कार क्रमांक एमपी 17 सीए 7923 की गति काफी तेज थी, जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं कार चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। अच्छी बात यह रही कि जिस जगह पर यह कार अनियंत्रित होकर घर से टकराई है उसी के समीप कुछ लोग कुर्सी पर बैठे थे, लोगों ने देखा कि कार तेज रफ्तार से उनकी तरफ आ रही है सभी लोग भाग खड़े हुए, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। वहीं इस घटना के दौरान कार सवार लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं, स्थानीय लोगों के अनुसार कार चालक सहित सभी लोग नशें में थे जिसके चलते यह हादसा हुआ है।



