ठेकेदार चिन्हित स्थान पर ले रखा है ठेका और जगह-जगह से करवा रहा अवैध उत्खनन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी से नर्मदा नदी गुजरती है, जहां चिन्हित ठिकानों में रेत ठेकेदार द्वारा प्रशासन से परमिशन लेकर ठेका ले रखा है, लेकिन चिन्हित स्थान के साथ-साथ ठेकेदार द्वारा जगह-जगह से अवैध उत्खनन करवाया जा रहा है। आरोप है कि रेत ठेकेदार द्वारा नाम मात्र के लिए खदान का ठेका लेता है,जबकि नर्मदा नदी सहित अन्य ठिकानों से रेत का अवैध काला कारोबार लम्बे समय किया जा रहा है,जिसे रोकने विभागीय अमला द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।गौरतलब है कि नर्मदा नदी से रेत का खनन पूर्णतया प्रतिबंध है,बावजूद जगह-जगह से रेत निकालने का काला कारोबार जिले में लम्बे समय से फल फूल रहा है। मिली जानकारी अनुसार जिले के कमको,मोहनिया,दिवारी,जलेगांव सहित अन्य रेत खदानों अवैध उत्खनन का काला कारोबार किया जा रहा है। जिले में चल रहे अवैध रेत उत्खनन में जिले के कुछ कथित राजनीतिक पार्टी के लोग भी सक्रिय हैं,जो अवैध रेत उत्खनन कर जिले में काला कारोबार करने में लिप्त नजर आ रहे हैं,जिससे शासन प्रशासन स्तर
से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही।



