खबर प्रकाशन के बाद मजदूरों को बांटा गया फेस मास्क,शारीरिक दूरी का कराया जाने लगा पालन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत किंवटी में मनरेगा के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों में जमकर मनमानी की जा रही थी। पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा कोरोना नियमों के पालन भी नहीं करवाए जा रहे थे, ना तो मजदूरों को फेस मास्क और ना ही शरीर दूरी का पालन करवाया जा रहा था।आए दिन मनरेगा के मजदूर भीड़ ,समूह बनाकर बैठे हुए नजर आ रहे थे।मामले को लेकर दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार में खबर को पिछले अंक में प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा मजदूरों को शारीरिक दूरी व फेस मास्क लगाने की हिदायत दी गई है। अब गांव में मजदूरों से कोरोना गाइडलाइंस के नियमों का पालन कराया जाने लगा है।



