दूसरे व्यक्ति के नाम जारी कर दी वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र,स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज।जिले के समनापुर विकास खंड अंतर्गत मानिकपुर गांव निवासी शिवराम सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि उन्होंने पिछले दिनों गोरा कन्हारी वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर कोविड-19 का टीका लगवाया था, लेकिन वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र में सही नाम शिवराम सिंह की जगह ईश्वर सिंह छाप कर जारी कर दिया गया है, जिसे युवक ने स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही बताई है। बताया गया कि युवक का आधार कार्ड मैं शिवराम सिंह नाम अंकित है, लेकिन कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र में उनके नाम के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति का नाम अंकित कर दिया गया है, जो स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। स्थानीय युवक ने मामले के बाद वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र को सुधार कार्य करवाए जाने की मांग स्वास्थ विभाग से की है।



