जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल मैं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

जबलपुर दर्पण। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल रैंगवा में अंतर शालेय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह प्रतियोगिता बालक अंडर 14 एवं अंडर17 और बालिका अंडर 17 आयु वर्ग के लिए थी। जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर के निर्देशन में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका आयोजक ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल रैंगवा करमेता था। इस प्रतियोगिता में विंग्स कान्वेंट स्कूल अधारताल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, स्मॉल वंडर स्कूल ने भाग लिया इस आयोजन की मुख्य अतिथि सुश्री चंद्रा सोनी जिला खेल अधिकारी जबलपुर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चंद्रशेखर स्वामी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी खो-खो द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि शाला संचालक श्री संजय जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के खिलाड़ी अपनी कौशलता के द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं। इस प्रतियोगिता को संपन्न करने में श्री संजय जैन, श्री मनोज ताम्रकार, श्री सुलभ जैन, शाला प्राचार्य श्री वीरेंद्र पटेल, प्राचार्या डॉ दीपा जैन ने अपना अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया, श्री आर के सोनी, दीपक नामदेव, संदीप सिद्धराऊ शाला खेल अधिकारी के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई, इस प्रतियोगिता में अंडर 14 में ग्रीन वैली स्कूल, अंडर 17 गर्ल्स में विंग्स कान्वेंट स्कूल विजेता एवं उपविजेता स्मॉल वंडर स्कूल रहा। हिंदी प्रवक्ता शर्मिला ठाकुर ने अपना सहयोग प्रदान किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88