जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जो वर्तमान दौर चल रहा है उसमें भारतीय किसान संघ को राष्ट्र हित के संवर्धन विचार को लेकर आगे बढ़ना होगा। सदस्यता अभियान पर अपनी बात रखते हुए श्री कुलकर्णी ने कहा कि एक लाख गांवों तक ग्रामसमिति का गठन कर एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया था। आज हम साठ प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हुए है। पूर्ण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प लेकर कार्यकर्ताओं को परिश्रम के साथ कार्य करने की जरूरत है। सदस्यता लक्ष्य प्राप्ति के बाद भारतीय किसान संघ को विश्व का सबसे बड़ा संगठन होने का गौरव प्राप्त होगा। भारतीय लोकतंत्र पर चर्चा करते हुए संगठन मंत्री श्री कुलकर्णी ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए राष्ट्र हित में मतदान कराने गांव गांव जनजागरण अभियान चलाने का आग्रह भी किया। इसके बाद प्रांत संगठन मंत्री परमानंद ने प्रतिनिधि सभा में व्यवस्था कार्य में लगे कार्यकर्ताओं का परिचय भी हुआ।

युवाओं व महिलाओं की सदस्यता बढ़ी प्रतिनिधि सभा में सदस्यता अभियान की समीक्षा के दौरान जो आंकड़ा सामने आया है। सदस्यता मे युवा किसानों और महिला किसानों की सदस्यता में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके बढ़ने के पीछे भारतीय किसान संघ द्वारा संगठनात्मक, आंदोलनात्मक व रचनात्मक गतिविधियों को माना जा रहा है।

आयामों ने रखे अपने वृत्त भारतीय किसान संघ में विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्य को बढ़ाने की दृष्टि से चौदह आयामों का गठन किया गया है। जिसमें महिला, गन्ना, प्रचार, जनजाति, रोजगार, बीज, एफ पी ओ, जल, हिमालयन, विपणन, जैविक, नारियल, ऊर्जा आयामों के माध्यम से ग्राम समिति तक पहुंच बढ़ाई जा रही है। इन आयामों के प्रमुखों ने आयाम की प्रगति व विस्तार कार्ययोजना का वृत्त रखा। ये रहे उपस्थित भारतीय किसान संघ की प्रतिनिधि सभा में देश भर से पैंतीस से अधिक प्रांतों से आए पंद्रह सौ प्रांत स्तर के पदाधिकारियों के साथ किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष बद्री नारायण चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष राम भरोसे वासोतिया, महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चितौड़ के प्रांत प्रचारक विजय आनंद, संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, उपाध्यक्ष भैयाराम मोर्य, पेरूमल जी, मंत्री बीना सतीश, बाबूभाई पटेल, साई रेड्डी के साथ साथ महाकौशल प्रांत से अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक में भारतीय एग्रो इकानामिक रिसर्च सेंटर के अखिल भारतीय अध्यक्ष व प्रधानमंत्री एमएसपी समिति के सदस्य प्रमोद चौधरी, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटैल, प्रांत संगठन मंत्री भरत पटैल, प्रदेश मंत्री आर सी पटैल, प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटैल, प्रांत उपाध्यक्ष हेतराम पटैल, प्रांत कार्यालय मंत्री आलोक पटैल, प्रांत मंत्री स्वदेश कोठारी जी, होरीलाल, सरदार सिंह पटैल, प्रांत महिला संयोजिका खेलन सहारे, पुखराज सिंह चंदेल, जितेंद्र जैन, दामोदर पटैल, रमेश यादव आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88