जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर शहर में दो रोप ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिली स्वीकृत

जबलपुर दर्पण । जबलपुर शहर में दो रोप वे बनेंगे जो ट्रांसपोर्ट सिस्टम का हिस्सा होंगे इस हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने स्वीकृति देते हुए साँसद श्री राकेश सिंह को पत्र के माध्यम से जानकारी दी है।उल्लेखनीय है की रिंग रोड के भूमिपूजन के अवसर पर जबलपुर प्रवास दौरान सड़क परिवहन केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से साँसद श्री राकेश सिंह ने जबलपुर के यातायात के घनत्व एवँ पर्यटन की दृष्टि से जबलपुर शहर में दो रोपवे बनाये जाने का आग्रह किया था और उस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने मौखिक स्वीकृति दी थी और शीघ्र ही इस परियोजना पर अग्रिम कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया था जिस पर अब अंतिम रूप से स्वीकृति दी गई है।

साँसद श्री राकेश सिंह ने बताया जबलपुर शहर ने बनने वाले दो रोप वे जो ट्रांसपोर्ट सिस्टम का हिस्सा होंगे जिनमे पहला एम्पायर चौक – सदर – कटंगा – रामपुर – साउथ एवेन्यू माल – ग्वारीघाट – नर्मदा मंदिर से ग्वारीघाट गुरुद्वारा तक एवँ दूसरा सिविक सेंटर – मालवीय चौक – लॉर्डगंज – बडा फुहारा से बल्देवबाग तक के लिए दो रोपवे बनाये जाने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी जी को दिया था और उन्होंने जबलपुर में दो रोप वे परियोजनाओं को अन्तिम रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी हैं।

श्री सिंह ने कहा लगभग दो माह में इसका डीपीआर तैयार होने की संभावना हैं, ये दोनों रोव-वे परियोजनाएं जबलपुर में ट्रैफिक के बढ़ते हुए दबाव को कम करने में उपयोगी साबित होगी इससे जबलपुर को यातायात धनत्व से निजात पाने में बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा यह रोप-वे परियोजना जो ट्रांसपोर्ट सिस्टम में शामिल होगी इसके बनने से जबलपुर देश के प्रमुख 10 शहरों में से एक होगा। साँसद श्री सिंह ने कहा मेरे आग्रह पर केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने सहजता और सहृदयता से यह सौगात जबलपुर को तत्काल प्रदान किया है, मैं अपनी और जबलपुर वासियों के ओर से श्री नितिन गडकरी जी का आभार व्यक्त करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88