विषाक्त भोजन खाकर हुए बीमार, 2 की हालात गंभीर

बाजार से खरीदा था गेंहू, फ़ूड पॉइजनिंग का मामला
भरत साहू, दमोह/हटा। नगर हटा मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बेलखेड़ी थाना मगरोंन क्षेत्र से फ़ूड पॉइजनिंग का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार रात 8 बजे पुष्पा पति कन्हाई काछी उम्र 28 वर्ष एवं ज्योति पिता कनाई पटेल उम्र 10 वर्ष निवासी ग्राम बेलखेड़ी को गंभीर हालात में हटा सिविल अस्पताल में इलाज हेतु लाया गया। जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया लेकिन उनकी हालत में सुधार न होने पर उन्हें सरकारी 108 एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। बीमार पड़ी महिला एवं 10 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह हटा से गेहूं खरीदकर ले गए थे, जिसका आटा पिसवाया था, आज उसी की रोटियां घर मे बनी थी। जिसका सेवन करने के बाद अचानक दोनों की तबियत बिगड़ गई। जिससे परिवार जनों ने बताया कि उसी गेहूं में कुछ था, इसी वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई।