धारा 144 विश्वविद्यालय परिसर में लागू होने के उपरांत भी कर्मचारी अटल है अपनी मांगो को लेकर

जबलपुर दर्पण। विश्वविद्यालय के कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर विगत कई दिवस से आंदोलनरत है। परंतु प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि अभी तक कर्मचारियों से बात करने नही पहुंचा जिससे कर्मचारियों में वि वि प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी है। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की मांग पूरी करने की जगह आंदोलन को दबाने के लिए धारा 144 जैसी दमनकारी नीति का सहारा लिया गया।
आज हमारे आंदोलन को मध्य प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है मध्य प्रदेश के कर्मचारी संगठनों के हम आभारी हैं कि उन्होंने हमारी इस लड़ाई में हमारा साथ दिया।
हमारी सभी मांगे पूर्णतः जायज है। हमारा असहयोग आंदोलन मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगा
केंद्रीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री निखिल द्विवेदी, श्री शैलू यादव महासचिव, श्री राम प्रकाश पटेल कोषाध्यक्ष, जेपी श्रीवास्तव उमेश सिंह संयोग मिश्रा एस के अग्रवाल अमित शुक्ला डॉ आरपीजयसवाल डॉ मनोज पाठक मनीष पांडे अरुण केवट आर बोरकर दिनेश चर्मकार सचिन सोनी जे.पी.मिश्रा, रामभजन कुशवाहा श्रीमती मंजरी मैडम ज्योति नीलम संगीता ठाकुर सहित सभी कर्मचारी एवं मातृशक्ति उपस्थिति रहे।



