वटे्श्वर धाम पिपरिया में ध्वजारोहण के साथ किया पौधारोपण

जबलपुर दर्पण। बरेला समीप वटे्श्वर धाम पिपरिया समिति ने आजादी के अमृत महोत्सव ध्वजारोहण के साथ 75 पौधों का रोपण किया गया इस अवसर वटे्श्वर धाम समिति के सभी सदस्य,विवेक तिवारी,मणिराम साहू, महेंद्र कुशवाहा, सरपंच राकेश सोनी,अजय यादव,शिवराम राहुल साहू,तरूण,विनीत, पं सचिव मुकेश पटेल,सहसचिव आशा लोधी, एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका ग्राम के सम्मानित वरिष्ठजन, एवं प्राथमिक और मिडिल स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे शिवराम राहुल साहू ने बताया कि समिति विगत साथ वर्षो से प्रत्येक वर्ष लगभग 200 पौधों का रोपण करती है खास बात यह है कि बीते साल में लगाए गए पौधे आज भी लगभग 80 प्रतिशत पौधे जीवित हैं इस वर्ष ग्राम पिपरिया के शहीद नरेंद्र कुशवाहा जी को याद कर पौधारोपण की शुरुआत की गई।



