पनागर विधानसभा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए साँसद राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत साँसद श्री राकेश सिंह सोमवार को पनागर विधानसभा की 23 ग्राम पंचायतो में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। साँसद श्री सिंह ने इस दौरान ग्राम पंचायतों का दौरा किया और साँसद निधि विकास कार्य कराने की घोषणा की।
साँसद श्री सिंह ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हम स्वतंत्रता दिवस की पूर्व दिवस पर प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाल रहे है और आज हम स्वतंत्र भारत में रह रहे है और इस स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए हजारों क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया और उस बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र देश मे रह रहे है।
उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है, समूचे विश्व में भारत का डंका बज रहा है साथ ही देश के हर वर्ग के कल्याण के लिए हमारी सरकारें कार्य कर रही है।
साँसद श्री सिंह ने पनागर विधानसभा की खजरी, खिरिया कला, गुड़गंवा, मनियारी, बरोदा, उमरिया चौबे, मुड़िया पनागर, सलैया, कोहना कोहनी, बमनोदी, उर्दुआ कला, काला डूमर, सिमरिया, छीनामानी, सिंगोद, खमरिया, लौटी उमरिया, कारीवाह, कुशनेर, रैपरा, बम्नोदा, कंदरा खैरा ग्राम पंचायत का दौरा किया और साँसद निधि से विकास कार्यो हेतु लगभग 48 लाख देने की घोषणा की।
इस अवसर पर पनागर विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु, जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, जनपद अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, महामंत्री राजकुमार पटेल, डॉ सुभाष तिवारी, अनिल पटेल, कुणाल पटेल, अंकुर जैन, मोनू खरे, केके पटेल, मंचू जैन के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



