सिहोरा विधानसभा में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए साँसद

जबलपुर दर्पण। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के अवसर पर साँसद श्री राकेश सिंह सिहोरा विधानसभा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए इस दौरान साँसद श्री सिंह ने सिहोरा विधानसभा की 23 ग्राम पंचायतों का दौरा कर लगभग 50 लाख के विकास कार्यो की घोषणा की।
साँसद श्री सिंह में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा देश को आज़ाद हुए 75 वर्ष हो गए है और हमारे वीर बलिदानीयो ने स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था और हमारे महापुरुषों ने भारत को विश्व गुरु बनाने बक जो सपना देखा था उसे हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार पूरा कर रही है। आज गांव गरीब किसान मजदूर महिला युवा हर वर्ग के लिए सरकार योजनाये बनाकर कार्य कर रही है।
साँसद श्री ने जबलपुर संसदीय क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र दौरा कार्यक्रम के तहत सिहोरा विधानसभा के रजगंवा, बुधारी, मड़ाबंजर, गिदुरहा, सिंघुली, बुडरा, सैलबरा, छअँगवा, खिरहनी कला, देवरी लमतरा, कुमही सतधारा, कचनारी, खबरा, ढकरवाह, कुशयारी, देवरी नवीन, मकुरा, बुधुआ, भाटादौन अमगंवा, केवलारी, मढ़ा परसवारा, परड़िया कला का दौरा किया और पंचायत में सीसी रोड, रंगमंच निर्माण हेतु साँसद निधि से लगभग 50 लाख के कार्यो की घोषणा की।
इस अवसर पर सिहोरा विधायक नंदनी मरावी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष बरकड़े, राजेश दाहिया, राजकुमार पटेल, राजा मोर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल, पुष्पराज बघेल, अनुपम सराफ, मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता, अंकित तिवारी, संजीव पाठक, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, अनिल चौधरी, दीना पटेल, राजेन्द्र पटेल, श्याम जी तिवारी, रूपम दुबे, नरेंद्र गर्ग, धनजंय परोहा, राजेन्द्र गर्ग, शरद यादव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


