बुधवारी बाजार के दिन रोड़ पर सजी दुकानें:जवाबदार बेखबर

पाटन,जबलपुर दर्पण। प्रशासनिक अधिकारियों की मेहरबानी के चलते पाटन नगर में तेजी से अतिक्रमण बढ़ रहा है इसको हटाने कोई भी जवाबदार अधिकारी गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है यही वजह है कि नगर में जगह जगह हाथ ठेलों में व्यवसाय करने वालो के अतिक्रमण से आम नागरिक परेशान है। अब तो अतिक्रमण करने वालों ने हद ही कर दी शाम होते होते ये बीच रोड पर आकर सब्जी बेचने लगते है। आलम यह है कि एसडीएम निवास के गेट को अपना समझकर वहा भी अपनी दुकान सजा देते है। और एसडीएम साहब शासन के निर्देश का उलंघन कर मुख्यालय में न रूक कर शाम होते होते जबलपुर निकल जाते है। दसको से लगने वाले बुधवारी बाजार में हाथ ठेलों की दुकानो से नगर की मुख्य सड़क पर जाम लगता है जिसकी वजह से यातायात प्रभावित होता है।





