स्पेशल ओलिंपिक्स भारत मध्य प्रदेश की समिति का हुआ गठन

जबलपुर। स्पेशल ओलंपिक भारत मध्य प्रदेश की समिति का का गठन किया गया। जिसमें निर्वाचन अधिकारी कुलदीप बरार द्वारा निर्वाचन संपन्न कराया। समिति में तपन भौमिक अध्यक्ष, श्याम साहनी उपाध्यक्ष, एरिया डायरेक्टर दीपांकर बनर्जी, असिस्टेंट एरिया डायरेक्टर किरण कुमार मुखर्जी, एलिक डिसूजा कोषाध्यक्ष, खेल निदेशक एहतिशामउद्दीन(भोपाल ), उपखेल निदेशक साजिद मसूद(गुना ) , एक्सपर्ट श्रीमती अपर्णा पटेल, अभिभावक सदस्य श्रीमती मंजरी काले(भोपाल ), फाइनेंस एक्सपर्ट राजेंद्र प्रसाद तिवारी, पी आर ओ आशीष चटर्जी ( नर्मदापुरम ), एथलीट सदस्य नितिन सोनी भानू गोस्वामी दिशा तिवारी निर्वाचित हुए। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा और आभार अशोक विश्वकर्मा ने किया।



