कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिथिलेश जैन ने ब्रिज निर्माण ठेकेदार पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की

कटनी दर्पण। कटनी जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिथलेश जैन एडवोकेट ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 43 चाका-जुहला बायपास में लमतरा फाटक पर 8 करोड़ रुपये की लागत से बनी पुलया एक साल में दो बार धसक जाने को लेकर ठेकेदार एवं निर्माण कार्य समय पदस्थ अधिकारियों पर एफ.आई.आर. दर्ज कराये जाने की मांग की है । कांग्रेस जिला अध्यक्ष मिथलेश जैन ने कहा है कि म.प्र. सड़क विकास निगम के द्वारा गुणवत्ता विहीन पुल निर्माण कार्य कराया गया । जिसके कारण अगस्त 2020 में भी पुल की दीवाल धसक गई थी। जिसके कारण अनेकों माहों तक आवागमन बंद रहा और पुल का मरम्मत कार्य कराया गया लेकिन गुणवत्ता विहीन कार्य होने के कारण पुल पुनः धसक गया है और उसके आवागमन के उपयोग में लाये जाने से कभी भी कोई घटनायें, दुर्घटना हो सकती है । पुलिया के निर्माण के समय भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गुणवत्ता के संबंध में कभी कोई शिकायत नहीं की और न ही उच्च अधिकारियों के समक्ष इस मामले को रखा । मिथिलेश जैन ने कहा है कि यदि प्रशासन द्वारा ठेकेदार एवं निर्माण कार्य समय पदस्थ अधिकारियों पर एफ.आई.आर. नहीं कराई गई तो कांग्रेस पार्टी इस मामले में एफ.आई.आर. दर्ज करायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88