जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पश्चिम में होगा स्थायी और शाश्वत विकास :राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण। पश्चिम विधानसभा के साथ जबलपुर में जो भी विकास के कार्य हुए है वह स्थायी और शाश्वत है और आने वाले समय भी पश्चिम विधानसभा में जो कार्य होंगे वह स्थायी होंगे जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को वर्षों तक मिलेगा, यह बात पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने त्रिपुरी वार्ड के जनसंपर्क के दौरान कही।भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने त्रिपुरी वार्ड की जनता से आर्शीवाद लेते हुए कहा आज जबलपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर बन रहा है जिसका एक हिस्सा पूरा होकर प्रारम्भ हो गया है आपके ही समीप सुंदर और विकसित स्वरूप में संग्राम सागर का सौंदर्यीकरण किया गया है जो पश्चिम क्षेत्र के पर्यटन स्थल में प्रमुख होगा इसके साथ ही जबलपुर के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने वाला आईटी पार्क का एक फेस पूर्ण हुआ है जिसमे 2 हजार युवाओं को रोज़गार मिल रहा है और दूसरे फेस का कार्य पूर्णता की ओर है उसके पूरे होते ही 2 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा मैंने हमेशा शाश्वत व स्थायी विकास पर ही जोर दिया है क्योंकि दिखावटी और बनावटी विकास पर मैं और मेरी पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) विश्वास नही करते है। आपने मुझे पहले भी अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है और पुनः आपके आशीर्वाद से पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को मप्र का सुंदर और व्यवस्थित विधानसभा क्षेत्र बनाने का प्रयास करूंगा।भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क की शुरुआत रमनगरा स्थित मोहनपुरी जी के आश्रम से की वहाँ से हनुमान मंदिर,भैरव मंदिर, बर्मन मोहल्ला, काछी मोहल्ला, शाहनाला, चौधरी मोहल्ला,रमनगरा प्लांट, सगड़ा, देवी मंदिर, ठाकुर मोहल्ला, अंधियारी बाग, सोनी कॉलोनी, नर्मदा कॉलोनी, बाजनामठ, गणेश मंदिर, गुजराती मोहल्ला, गुप्ता नगर क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

त्रिपुरी वार्ड के जनसंपर्क में विधानसभा संयोजक राजीव बेंटिया, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र विश्वकर्मा, पार्षद सुनील पुरी गोस्वामी, वीरू पटेल, विकास पटेल, नीरज महोबिया, अमित अवस्थी, अश्वनी वैदेही, जतिन गोस्वामी, रिषि गोस्वामी, प्रभात उपाध्याय, भैरव सेन के साथ वार्ड के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88