व्यवहार न्यायालय सिहोरा में मोटर वाहन रैली का किया आयोजन

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर के व्यवहार न्यायालय सिहोरा में मोटर वाहन रैली का किया गया आयोजन। ये आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा के द्वारा न्यायोत्सव के उपलक्ष्य में न्यायालय परिसर से माननीय न्यायाधीश महोदय सुधांशु सिन्हा जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा के द्वारा हरि झंडी दिखाकर बाईक रैली को व्यवहार न्यायालय परिसर से रवाना की गई । मोटर वाहन रैली सिहोरा नगर के विभिन्न जगहों से भ्रमण करते हुए ये रैली वापिस लौट कर न्यायालय परिसर सिहोरा तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा के कार्यालय में न्यायोत्सव का समापन किया गया। इस दौरान माननीय न्यायाधीश गण,सब जेल अधीक्षक दिलीप नायक सिहोरा ,पुलिस प्रशासन सिहोरा एवं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रविदीप सिंह एवं अधिवक्ता गण, व न्यायिक कर्मचारी गण,पैरालीगल वालेंटियर्स साथी गणों की उपस्थित में ये कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।



