विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु शहर कांग्रेस सेवादल में हुई नियुक्तियां
जबलपुर दर्पण। विधानसभा चुनाव में संगठन को गति प्रदान करने हेतु तथा सक्रिय भूमिका का निर्वाहन करने हेतु शहर कांग्रेस सेवादल में नई नियुक्तियां की गई है, जबलपुर कांग्रेस सेवादल प्रवक्ता जितेंद्र यादव की विज्ञप्ति के अनुसार जिसमें कैंट विधानसभा अंतर्गत गौरैया यादव– प्रभारी कैंट विधानसभा, मनोज लोधी अध्यक्ष– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी खमरिया, सोहनलाल कटारे अध्यक्ष– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोकलपुर अधारताल एवं अजय कुमार कुशवाहा अध्यक्ष– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कैंट को नियुक्त किया गया है, इसी तरह पश्चिम विधानसभा में उमेश पटेल– प्रभारी पश्चिम विधानसभा के साथ अजय ग्रोवर अध्यक्ष– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मदन महल, शुभम शुक्ला अध्यक्ष– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदिरा गांधी, स्नेह यादव अध्यक्ष– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शंकर शाह तथा सुरेश पटेल अध्यक्ष– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवाहरलाल नेहरू को नियुक्त किया गया है तथा पंडित राजीव तिवारी को उत्तर– मध्य विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया इन सभी की नियुक्तियां अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के महामंत्री डॉ सत्येंद्र यादव जी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष योगेश यादव जी की की अनुशंसा पर शहर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र मिश्रा जी के द्वारा किया गया है,
सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को निर्देशित किया गया है, कि सक्रियता से अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियो को जिताने के लिए कार्य करें,



