जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सांसद जबलपुर की जनता के लिए कमजोर साबित

जबलपुर। मेनका गांधी के शब्दों को लेकर नगर काँग्रेस पार्टी के कार्यकताओं ने शिविल लाइन चौक पर सांसद राकेश सिंह के ऊपर नाराजगी जाहिर करते हुए विरुद्ध विरोध जताया गया। वहीँ एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी ने जबलपुर को घटिया शहर बोला वहीं दूसरी तरफ इस शहर के सांसद राकेश सिंह जबलपुर शहर की अस्मिता की लड़ाई से अपना पल्ला झाड़ रहे है । जबकि 2 दिन पहले से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलने का समय मांगा था उसके बाद भी सासंद ने समय नहीं दिया जिसको लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध जताया ।वहीँ मीडिया को जानकारी देते हुए कांग्रेस के कार्यकताओं ने बताया कि 2 दिन से समय लेने के बाद भी सांसद जी के द्वारा समय नहीं दिया गया । और जब कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि मंडल उनको पत्र सौंपने जा रहा था तो पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया गया । साफ तौर पे माननीय सांसद राकेश सिंह मेनका गांधी के द्वारा बोले गए शब्दों का समर्थन करते हुये दिख रहे हैं ।लेकिन इस शहर की जनता अपनी लड़ाई को लड़ने में सक्षम है।कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन को उस सीमा तक लेकर जाएगी जब तक कि सांसद मेनका गांधी अपने शब्द वापस नहीं ले लेती और जबलपुर शहर की जनता से माफी नहीं मांग लेती।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88