अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा औचक निरीक्षण के दौरान रात्रि में पहुंचे सिहोरा:थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने रात्रि में थाना सिहोरा,खितौला, गोसलपुर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए गोसलपुर थाने पहुंचे,थाना प्रभारी सिहोरा गिरीश धुर्वे,थाना प्रभारी खितौला श्रीमति जगोतिन मसराम,थाना प्रभारी गोसलपुर प्रशिक्षु शशांक की उपस्थिति में थाने के हवालात का बारीकी से निरीक्षण करते हुये हवालात की सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए तीनों थानों की साफ-सफाई एवं मालखाने का निरीक्षण करते हुए जब्ती माल का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने हेतु तीनों थाना प्रभारियों को आदेशित किया। रात्रि डियूटी में थाने में मौजूद अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये राहत पहुचांये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिये, आगामी दिनों में होने वाले पंचायत एवं नगर पालिका के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये आदर्श आचरण संहिता लागू है लायसेंस धारियों के लायसेंस निरस्त कर दिये गये हैं थाना क्षेत्र के जिन लायसेंस धारियों के लायसेंस अभी तक जमा नही कराये गये हैं 2 दिवस में सत प्रतिशत जमा करायें,ग्राम पंचायत के बूथ जहां मतदान होना है संबंधित प्रशासनिक अधिकारियें के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुये जो भी कमियां हैं उसे दुरूस्त करायें,आसामाजिक तत्वों,गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये बाउण्डओवर करायें ताकि बंधपत्र का उल्लंघन करने पर 122 जा.फौ. के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी को जेल में निरूद्ध कराये जा सके,अवैध शराब,जुआ-सट्टा के कारोबार मे लिप्त आरोपियें को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। आपके द्वारा तीनों थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों का थाना प्रभारी की मौजूदगी में भ्रमण किया गया,थाना सिहोरा के संवेदनशील क्षेत्र आजाद चौक पर रात्रि गश्त में लगाये गये गस्त के दौरान टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहनों से देर रात जा रहे कम से कम 10-10 का नाम पता पूछताछ करते हुये रजिस्ट्रर में नोट करते हुये मोबाईल पर उस व्यक्ति का एवं जो भी पास में पहचान पत्र रखा है उसकी फोटो लेते हुये थाने के कम्प्यूटर में गश्त से वापसी पर इंट्री करवायें।
      

   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88