भागीरथ तिवारी जिला संयोजक नियुक्त

नरसिंहपुर दर्पण प्रशांत पटैल सोनू
जर्नलिस्ट एसोसिएशन आप मध्य प्रदेश जंम्प नेशनल ऑफ़ जर्नलिस्ट्स इंडिया से संबंधित राष्ट्रीय महा सचिव सुरेश शर्मा के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र वाजपेयी महामंत्री डॉ आनंद शुक्ला ने करेली शहर के अधिमान्य बरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी, पशुप्रेमी भागीरथ तिवारी को जर्नलिस्टस एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश जम्प के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज पटैरिया, प्रदेश सचिव अखिलेश द्विवेदी की अनुशंसा और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजय पचैरी की सहमति से नरसिहपुर जिले के लिए जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इस पद पर रहते हुए जिले के पत्रकारों को संगठित कर उनकी समस्याओं एवं साथ होने वाले भेदभावपूर्ण वर्ताव आदि से संघर्ष करने में पूर्ण सहयोग का आश्वान प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा दिया गया है। एवं शीघ्र ही जिला इकाई का गठन प्रक्रिया संपूर्ण करने की जिम्मेवारी भी श्री तिवारी जी को दी गई है। जिला संयोजक के पद पर संगठन के लेटरहेड पर पत्र प्रेषित करते हुए नियुक्ति दी गई है। और अपेक्षा की गई है कि श्री तिवारी नरसिंहपुर जिले में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को स्वीकार्य और सक्रिय करने में अपना योगदान देंगे। पत्रकारों की समस्या के लिए आपकी मुखरता और सक्रियता से हम जिले में अपना विस्तार कर सकते हैं। जिला इकाई के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराऐं। एवं संगठन की नियमित बैठकें पत्रकारों की समस्याओं के लिए प्रस्ताव व प्रशासन से उनके निवारण के लिए प्रयास अपकी सक्रियता के प्रयास रहेंगे। नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि आप पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिवद्ध पत्रकार हैं तथा संगठन को सक्रिय और गतिशील बनाने की आपमें योग्यता है। अतः आपको जर्नलिस्ट एसोसिएशन का आॅफ मध्यप्रदेश का नरसिंहपुर जिले का संयोजक नियुक्त किये जाने पर फिर से शुभकामनाऐं। उक्त नियुक्ति के बाद जम्प के वरिष्ठ पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जर्नलिस्टस एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश जम्प प्रदेश के प्रबुद्ध पत्रकारों का एक महत्वपूर्ण संगठन है। इस संगठन में प्रत्येक 2 वर्ष में संगठनात्मक चुनाव होते हैं तथा हर दो बार के बाद अध्यक्ष और महामंत्री बदल जाते हैं इसमें आर्थिक पक्ष मैं पूरी पारदर्शिता का पालन किया जाता है। ऑडिट होता है जो सब की जानकारी में रहता है। हिंदी एक्सप्रेस जबलपुर के संपादक श्री रवींद्र बाजपेयी वर्तमान में इसके अध्यक्ष है तथा डॉ आनंद शुक्ला भोपाल इसके महामंत्री हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर इस पत्रकार संगठन की संबद्धता नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के साथ है देश के ख्याति लब्ध पत्रकार सर्व श्री अच्युतानंद मिश्र, जो माखनलाल वि वि के कुलपति रहे हैं, डॉ नंदकिशोर त्रिखा, राजेंद्र प्रभु, पूर्व राज्यसभा सदस्य रहे बलबीर पुंज, हमारे प्रदेश में सूचना आयुक्त रहे आत्मदीप सहित अनेकों दिग्गज इस संगठन के अध्यक्ष और महामंत्री के पद को सुशोभित कर चुके हैं। वर्तमान में जनसत्ता के स्थानीय संपादक रहे दिल्ली के मनोज मिश्र अध्यक्ष तथा भोपाल से प्रकाशित शिखर वाणी के प्रधान संपादक सुरेश शर्मा राष्ट्रीय महासचिव है। उन्होने बताया कि विश्व में पत्रकारों का एकमात्र संगठन है इंटरनेशनल फेडरेशन आफ जनर्लिस्टस , नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की सदस्य इकाई है। इस प्रकार से हम कह सकते हैं कि जनर्लिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश जम्प राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संबंध वाला पत्रकार संगठन है।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस आयोजित एक वैठक में संघ के जिलाध्यक्ष रहे भागीरथ तिवारी ने पत्रकारों के साथ आये दिन सामने आ रही समस्याओं पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा कोई सहयोग न किये जाने, सन्तुष्टिपूर्वक प्रतिक्रिया नही मिलने से संघ में अस्तित्वहीनता जैसा आभास जिले के पदाधिकारियों व सदस्यों को हो रहा था जिससे रुष्ट होकर नरसिंहपुर जिले से जिला इकाई के जिलाध्यक्ष भागीरथ तिवारी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बैठक में भाग लेकर एक मत होकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ से सामूहिक स्तीफा संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया के नाम सौंप दिया गया था।
जम्प का जिला संयोजक बनने पर राजकुमार कौरव, अखिलेश ज्योतिषी, बसंत तिगनाथ, सन्तोष नायक, स्वतंत्र पटेल, रजनीकांत दुबे, सीताराम कौरव , ऋषि कुमार पचैरी, महेंद्र तिवारी , सुभाष तिनगुरिया, भूपेंद्र मिश्रा, संदीप राजपूत, अभय बनगात्री, संजय साहू, संजय जैन, राज शेखर, राजेश लोधी राम कुमार मेहरा, रोहित सिंह राजपूत, सुनील कुमार कौरव, अतुल नेमा, धर्मेश शर्मा विवेक सराठे, आकाश तिवारी, गीत गोविंद पटेल, तुलसीराम राठौर राजकुमार दुबे, शैलेंद्र बिल्थरे, आशीष कुमार, अरविंद सिंह, मनोज मेहरा, विवेक हिंदुस्तानी, देवेंद्र, सुजीत जेन, अनुराग दुबे, दिनेश मेहरा, शैलेंद्र तिवारी, अंशुल दुबे, मोहित नेमा, देवेन्द्र बुनकर, आकाश तिवारी, राहुल जसाठी अनुराग दुबे, दिनेश मेहरा, यदुनंदन सुदगईया निकेशपटेल, बड्डे लाल कौरव, रजनीश कुमार जैन, भूपेंद्र कौरव आदि सहित अन्य पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।



