नया स्टोर मेंस वियर, एक्टिववियर, फुटवियर और एक्सेसरीज़ का व्यापक सेलेक्शन पेश करेगा

छतरपुर। भारत के अग्रणी परिधान निर्माताओं एवं रिटेल विक्रेताओं में से एक, कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने छतरपुर में अपना रिटेल स्टोर खोलने की घोषणा की है। 667 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला, ब्रांड का यह स्टोर शॉप नंबर 215, अपोलो क्रॉसरोड, बस स्टैंड के पास, छतरपुर, मध्य प्रदेश में स्थित है।नया कैंटाबिल रिटेल स्टोर अपने ग्राहकों को रिटेल अनुभव के भविष्य की झलक पेश करता है, जो कि प्रतिस्पर्धी मूल्य पर अपने ग्राहकों के लिए मेंस वियर, एक्टिव वियर, फुटवियर तथा एक्सेसरीज की सम्पूर्ण रेंज पेश करता है। इस स्टोर के खुलने के साथ ही, कैंटाबिल रिटेल पूरे भारत में 516 स्टोर तक पहुंच गया है और अपनी रिटेल उपस्थिति का विस्तार जारी रखने की योजना बना रहा है। स्टोर के उद्घाटन पर टिप्पणी करते हुए, कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक, श्री दीपक बंसल ने कहा, “हमें छतरपुर में अपने पहले एक्टिव वियर रिटेल स्टोर के लॉन्च की घोषणा करते हुए बेहद खुशी महसूस हो रही है, जिससे कि अब शहर में स्टोर की संख्या 3 हो चुकी हैं। एक ब्रांड के रूप में कैंटाबिल रिटेल को सभी आयु समूहों के मिड- प्रीमियम सेगमेंट में, ग्राहकों के बीच अच्छी तरह से स्वीकारा और सराहा गया है। अपने सभी ग्राहकों के लिए ट्रेंडी और प्रतिस्पर्धी फैशन परिधानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, हमने मध्य प्रदेश में अपना 30वां स्टोर खोला है। आज, सम्पूर्ण देश में हमारी मजबूत उपस्थिति है और हमारा लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में अपनी रिटेल उपस्थिति को और अधिक आक्रामक रूप से विस्तारित करना है। कैंटाबिल रिटेल हमेशा से ही अत्याधुनिक शैली में प्रीमियम कपड़े पेश करने में सबसे आगे रहा है। ब्रांड हर साल एक आरामदायक, क्लासिक और स्टाइलिश कलेक्शन तैयार करता है, जो ब्रांड को तेजी से बदलते समय के हिसाब से एक नई पहचान प्रदान करता है।


